Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वैच्छिक संगठनों को सहायता प्रदान किये जाने की प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्था

ब्यूरो 03-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 03 मई, 2023 (सू0वि0)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद के मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को सहायता प्रदान किये जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है।

उन्होने बताया कि निःशक्त व्यक्ति (सामान्य अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अन्तर्गत पंजीकृत प्रदेश के स्वैच्छिक संगठन जो मानसिक मंदित के क्षेत्र में अनुभव तथा उक्त योजना हेतु पात्रता रखते हो, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० की वेबसाइट http:uphwd-gov-in से प्रश्नगत योजना से सम्बन्धित दिशा-निर्देश व आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते है।
बताया कि इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाएं मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र तथा मानसिक चिकित्सालय/आश्रय गृह से उपचारित एवं टीक हुए बेघर व्यक्तियों के लिए हाफ वे होम/ लॉग स्टे होम के संचालन हेतु सहायता योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 लिए अनुदान प्रस्ताव दिनांक 30 जून 2023 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, कमरा न0 26 गाजीपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि जिलाधिकारी महोदय की संस्तुति के साथ निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किय जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पार्टी रवानगी का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
Next: पंचदिवसीय पथरेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य भंडारे के साथ हुआ संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.