Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पंचदिवसीय पथरेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य भंडारे के साथ हुआ संपन्न

संवाददाता 04-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230504-WA0004

गहमर (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव में चल रहे पंचदिवसीय पथरेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन गुरुवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ। गांव के अलावा अगल- बगल के कई गांव के लोगो ने भी महाप्रसाद को ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि खुदरा पथरा गांव में पथरेश्वर शिव मंदिर का सुन्दरीकरण के पश्चात जनसहयोग से प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा था। पांच दिनों तक चले इस प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा था। प्रत्येक दिन दैनिक पूजा पाठ के उपरांत रात में कथा का आयोजन किया गया। गुरुवार को पूजन अर्चन के उपरांत विशेष भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन को सम्पन्न कराने में पूरे गांव के अलावा लक्ष्मण पंडा, रामेश्वर सिंह, रंजन सिंह, सुनील श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, भुलेलू तिवारी, भीम यादव, दाता श्रीवास्तव, राजू, विनोद, झाली सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वैच्छिक संगठनों को सहायता प्रदान किये जाने की प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्था
Next: विशेष लोक अदालत का आयोजन हेतु तिथि निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.