Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मशाल रैली प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो 10-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230510-WA0004

गाजीपुर 10 मई, 2023 (सू0वि0)। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मा० मुख्यमंत्री उ०प्र०के कर कमलों द्वारा लखनऊ से 05.05.2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया। जिसका स्वागत दिनांक 09.05.2023 को गाजीपुर-चंदौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया।

इसी क्रम में जनपद में 10.05.2023 को प्रातः 07 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु मशाल रैली प्रचार वाहन को जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी आवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाचार्य, जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ीगण, नेहरू युवा केन्द्र, एन सी सी , एन एस एस, व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्रो ने मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग किया। मशाल रैली प्रचार वाहन जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुची जहां लुर्दस कांन्वेंट की बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत एवं खेलो इण्डिया गेम्स पर एकल नृत्य की प्रस्तुति की गयी जो सराहनीय रहा।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर से खेलो को बढावा देने के लिए यह मुहिम चलाई गयी है। 25 मई 2023 से आरम्भ होने वाले इस आयोजन में लगभग 200 विश्वविद्यालय की टीमो के द्वारा 21 खेल स्पर्धा मे 4705 खिलाड़ी भाग लेगे। आज इस जिले में यह रैली निकाली गयी है जिसमे खेल के प्रति लोगो का उत्साह देखा जा रहा है। उन्होने कहा कि मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह मे विभिन्न मार्गो से होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने युवाओ का उत्साह वर्धन एवं कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद कार्यक्रम एवं लेखा सहायक ने0यु0केन्द्र ने किया तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आंगनबाडी और सहायिकाओं को भारत सरकार करेगा पुरस्कृत
Next: मासिक स्टाफ बैठक 17 मई को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.