Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मृतिका के पिता ने हत्या का लगाया आरोप, 6 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 12-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230512-WA0026

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज गांव निवासी विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया गया। मृतिका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर 6 लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

बघरी गांव निवासी सर्वदेव राम ने बताया कि उसकी पुत्री पूनम कुमारी का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के उमरगंज गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र हेमंत कुमार से धूम धाम के साथ की गई। जिसके बाद से ही पुत्री को पति हेमंत कुमार‚ ससुर दिनेश राम‚ सास प्रेमा देवी‚ देवर अवनाथ‚ विकास और ननद ज्योति कुमारी द्वारा प्रतिदिन चार पहिया वाहन‚ पांच लाख नगदी के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि पुत्री कि विदाई के लिए बार बार कहने पर भी विदाई नहीं करते और मांगी गई वस्तु एवं धनराशि मिलने पर ही विदाई करने की बात कहते थे। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मुझे एक बाहरी व्यक्ति ने सूचना दी कि मेरी पुत्री कि तबियत खराब है और उसे एम्बुलेंश से वाराणसी ले जा रहे है। जिस पर मैं परिवार के अन्य सदस्य के साथ वाराणसी पहुंच गया। जहां मेरी पुत्री मृत अवस्था में पड़ी थी। उनका आरोप है कि पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत हत्या की है। जिसके बाद पुत्री का शव लेकर एम्बुलेंस से पति कोतवाली पहुचे और लिखित तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता सर्वदेव की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और शव को पीएम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया गया है। वर्तमान समय में जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल के 10 वीं के छात्र व छात्राओं ने क्षेत्र का बढ़ाया मान
Next: ट्रैक्टर के धक्के से बालक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.