Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूमधाम से मनाया इंटरनेशनल नर्सिंग डे

ब्यूरो 12-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230512-WA0029

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के करमहरी देवैथा गांव स्थित यदुपति नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल में छात्र–छात्राओं ने शुक्रवार को इंटरनेशनल नर्सिंग डे धूमधाम से मनाया और नर्सिंग तथा चिकित्सा से संबंधित अपने कर्तव्यों‚ निस्वार्थ सेवा करने के लिए शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद छात्र–छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नर्सिंग एवं हॉस्पिटल से जुड़े पेशे से संबंधित विभिन्न नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर हर साल दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए पहचाने जाने वाले इस पेशे की प्रशंसा की। जिसके बाद छात्र–छात्राओ ने चिकित्सा से संबंधित अपने कर्तव्यों‚ निस्वार्थ सेवा करने के लिए शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर रणविजय सिंह‚ डॉ रणजीत सिंह‚ डॉ ईश्वर चन्द्र‚ डॉ रामाशीष सिंह‚ अंकिता वर्मा‚ रंजीत कुमार‚ विमलेश यादव‚ रेनू आदि सहित कॉलेज के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर के धक्के से बालक की हुई मौत
Next: मतगणना स्थल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.