Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉसम अकेडमिक स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया मातृ दिवस

ब्यूरो 14-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230514-WA0004

जमानिया (गाजीपुर)। मां की ममता बेशक सबसे अनमोल होती है जिसका बखान शब्दों में कर पाना मुमकिन नहीं है। विश्वभर में आज के दिन को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

क्षेत्र के जीवपुर स्थित ब्लॉसम अकेडमिक स्कूल में बड़े ही धूम धाम से मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों के साथ उनकी माताओं को बुलाया गया और उनके लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया साथ ही विजेताओं को प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कृष्णानंद राय के द्वारा सभी छात्रों की माताओं को माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनके छोटे से भाषण ने सबका दिल जीत लिया, चंद शब्दों में ही उन्होंने मां की अनमोल ममता का उल्लेख किया। वाइस प्रिंसिपल ईश्वर नेपाल ने केवल दो लाइन में मां की ममता बयान कर डाली – अपने बच्चों की कामयाबी का ढोल मां ने पूरे शहर में बजा दिए थे, अब उन्हें कौन बताए की मैने तो उसी दिन कामयाबी के सारे पायदान छू लिए थे, जब उसने मुझे पहली बार गोद में लेकर उछाला था मैने तो उसी दिन सातों आसमां छू लिए थे।

उक्त मौके पर प्रबंधक कृष्णानंद राय, प्रधानाचार्य ज्योति राय, कोऑर्डिनेटर जी°एस लाल, वाइस प्रिंसिपल ईश्वर नेपाल, नीरज राय , दिवाकर राय ,कृष्ण गोपाल तिवारी, विक्की राय, बिदुर थापा, पियूष राय, ईश्वर नेपाल, बबिता उपाध्याय, अंजली राय, पूनम राय, माधुरी राय, आदि समस्त शिक्षकगण मौजूद रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रियांशु एवं प्रियम यादव रहे अव्वल
Next: सम्मेलन में हुआ छात्रों का सम्मान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.