Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रेरणा कैंटीन का डीएम ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

ब्यूरो 17-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230517-WA0010

गाजीपुर 17 मार्च 2023 (सू0वि0)। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वादकारियों को स्वच्छ जलपान उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से प्रेरणा कैंटीन का शुभारम्भ बुद्धवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया।
कैंटीन का संचालन कंचन चौहान, अध्यक्ष शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह ग्राम-शिव सिंह चक विकास खण्ड देवकली द्वारा किया जायेगा। शुभारम्भ के बाद जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह एक कदम है। प्रेरणा कैंटीन के खुलने से जहाँ वादकारियों को स्वच्छ जलपान उपलब्ध होगा वहीँ समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इस अवसर पर उपस्थित गोपाल कृष्ण चौधरी, उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा बताया गया कि जनपद में मुख्यालय स्तर पर विकास भवन, जिला अस्पताल एवं कलेक्ट्रेट परिसर में एवं कुल 09 विकास खण्ड मुख्यालय व 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर समूहों के माध्यम से प्रेरणा कैंटीन का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से समूहों को काफी लाभ भी मिल रहा है जिससे समूह कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। इस अवसर प्रतिमा मिश्रा उपजिलाधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश् कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं समस्त जिला मिशन प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक सदर व देवकली एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहरो में समय-समय पर पानी की आपूर्ति की जाय-डीएम
Next: प्रगतिशील किसानों के बीच नैनो डीएपी का किया गया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.