Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शहरी गरीबों को सेवायोजित करने हेतु रोजगार मेले का होगा आयोजन

ब्यूरो 17-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 17 मार्च 2023 (सू0वि0)। डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा दीनदयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत शहरी गरीबों को सेवायोजित करने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले के अन्तर्गत शहरी बेरोजगारों को रोजगार सहायतार्थ 2.00 लाख तक व्यक्तिगत ऋण एवं रू- 10 लाख तक समूह ऋण हेतु आवेदन निःशुल्क आमंत्रित किये जा रहे है।

आवेदन नगर पालिका परिषद गाजीपुर, जमानियॉ व मुहम्मदाबाद के शहरी क्षेत्र के निवासी ही कर सकते है। रोजगार ऋण स्वीकृत होने पर ब्याज सब्सिडी डूडा द्वारा दिया जायेगा। इसके लिये नगर क्षेत्र गाजीपुर, जमानियॉ व मुहम्मदाबाद का निवासी होना तथा शहरी गरीब की श्रेणी होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार स्वंय सहायता समूह बना कर 10 लाख का सामूहिक ऋण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सामूहिक ऋण हेतु 5 अथवा ज्यादा महिला सदस्यों वाले स्वयं सहायता समूह द्वारा व्यवसाय हेतु आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र आधार कार्ड दिखा कर कार्यालय दिवस में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय, ददरीघाट चौराहा से प्राप्त कर 25.05.2023 तक जमा किये जा सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रगतिशील किसानों के बीच नैनो डीएपी का किया गया उद्घाटन
Next: अभियान चलाकर वरासत दर्ज कराने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.