Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रगतिशील किसानों के बीच नैनो डीएपी का किया गया उद्घाटन

ब्यूरो 17-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 17 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिला पंचायत सभागार में जिला सहकारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतींद्र कुमार सिंह( उप कृषि निदेशक,गाजीपुर ) सरोजेश सिंह(अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक), कैलाश चंद (सचिव जिला सहकारी बैंक), जसवीर सिंह (उप महाप्रबंधक ,इफको लखनऊ), जी पी तिवारी (मुख्य प्रबंधक, कृषि सेवाएं ,इफको लखनऊ), अंसल कुमार (सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक,सहकारिता) रहे तथा जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारी गणों द्वारा जनपद के समस्त सहकारी समितियों के सचिवों, अध्यक्षों प्रगतिशील किसानों के बीच नैनो डी ए पी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक द्वारा नैनो यूरिया को बढ़ावा देते हुए रासायनिक यूरिया को कम करने का आग्रह किया गया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष द्वारा सहकारी समितियों को नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी को किसानों के बीच पहुंचाने के लिए कहा गया क्योंकि समिति ऐसी जगह है जहां से छोटे से छोटा किसान जुड़ा है। सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा कार्यक्रम में आए समस्त सदस्यों का स्वागत करते हुए नैनो उर्वरकों को सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदर्शन द्वारा किसानों के बीच पहुंचाने का कार्य करने का आग्रह किया गया, इफको लखनऊ से आए उप महाप्रबंधक व मुख्य प्रबंधक द्वारा रासायनिक यूरिया के नुकसान को बताते हुए तथा नैनो यूरिया के लाभ,विशेषताएं प्रयोग विधि के बारे में बताया गया , उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया 500 उस की बोतल 225 रुपए में किसानों को उपलब्ध हो रही है जबकि यूरिया के एक बैग की कीमत 266 50 पैसे है और यदि उसमें सरकार द्वारा सब्सिडी जोड़ दी जाए तो यूरिया की एक बैग की कीमत लगभग रूपये 2300 होती है जिससे देश को अरबों रुपए की सब्सिडी से आर्थिक नुक़सान होता है साथ ही साथ परंपरागत यूरिया के प्रयोग से मिट्टी जल एवं वायु तीनों प्रदूषित होते हैं जबकि नैनो यूरिया पूरी तरह से पर्यावरण के लिए सुरक्षित है उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया के रखरखाव एवं लाने ले जाने में भी कोई अतिरिक्त नहीं करना पड़ता उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द ही जनपद में नैनो डीएपी किसानों के लिए उपलब्ध हो जाएगी जिसकी क़ीमत प्रति बोतल रूपये 600 होगी जो परंपरागत डीएपी से आधे दाम से कम में उपलब्ध होगी ।नैनो डीएपी को दो बार में प्रयोग करना है। प्रथम बार बीज शोधन के लिए 5 उस प्रति ाह बीज की दर सें या जड़ शोधन करने के लिए 3 से 5 उस नैनो डीएपी प्रति लीटर पानी घोल बनाकर सोधित करके बुवाई करे तत्पश्चात बुवाई के 35 दिन के बाद 2 से 4 उस प्रति लीटर पानी का घोल बनाकर खड़ी फसल में छिड़काव करे। इस दौरान कार्यक्रम में जनपद के समस्त सहकारी समिति के सचिव, अध्यक्ष सहित लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रेरणा कैंटीन का डीएम ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
Next: शहरी गरीबों को सेवायोजित करने हेतु रोजगार मेले का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.