Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करंट लगने से युवक की हुई मौत

ब्यूरो 17-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230517-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के महेवा गांव में बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे करंट लगने के बाद छत से गिरे युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार महेवा गांव निवासी रामबालक यादव (42) अपने घर के छत पर मकान बनवा रहे थे। मिस्त्री और लेबर काम कर रहे थे। इसी बीच रामबालक छत पर छड सीधा कर रहे थे कि अचानक बिजली आपूर्ति के लिए लगा 440 वोट के तार में जा कर छड़ टच कर गया। जिससे उन्हें जोरदार झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गये। आस पास के लोगों ने आनन फानन में उन्हें बेटबार गांव स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद उन्हें गाजीपुर सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था‚ जो खेती से परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी 3 बेटियां नेहा 18 वर्ष जो इस वर्ष इंटर पास की है। दूसरी बेटी निशा 16 वर्ष जो 11 में पढ़ती है‚ तीसरी बेटी नीतू 13 वर्ष जो आठवीं में पढ़ती है जबकि एकलौता बेटा आशीष यादव 9 वर्ष कक्षा 4 का छात्र है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी निर्मला देवी सहित बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा थे‚ जो दोनों भाईयों से अलग रहते थे।

मृतक का फाइल फोटो

जिला पंचायत सदस्य बसन्त यादव ने बताया कि बिगत एक वर्ष से न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेटाबर पर डॉक्टर नहीं है। जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां डॉक्टर की नियुक्ति के लिए कई बार पत्र लिखा गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर मौजूद रहते तो शायद रामबालक जी हमारे बीच होते। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि छत से गिर कर महेवा गांव के रामबालक की मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समृद्ध किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहदस्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु प्रेस-प्रतिनिधियों संग हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.