Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कर्मचारियों की कमी से पशुपालकों की बढ़ी परेशानी

ब्यूरो 18-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर स्थित पशु अस्पताल में पशुधन प्रसार अधिकारी का पद खाली होने के कारण क्षेत्र के पशु पालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि तहसील क्षेत्र के पशु अस्पतालों में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत कर्मचारी को अपर निदेशक ग्रेड 2 वाराणसी के आदेश से सीआरसी यूनिट वाराणसी पर बीते करीब एक वर्ष से सम्बद्ध किया गया है। जिस कारण से क्षेत्र के पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी एक भी नहीं है। जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को परेशानी हो रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी के अभाव में पशुओं का प्राथमिक इलाज, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण और पशुपालन विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार सहित अन्य सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समय से नहीं हो पा रहा है। पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी संवर्ग के बाद दूसरा सबसे बड़ा एकमात्र तकनीकी संवर्ग है। पशु चिकित्सालय में तैनाती के बावजूद एक वर्ष से सम्बध होने के कारण क्षेत्र के पशुपालक के सामने परेशानी खड़ी हो गई है और पशु चिकित्सालय में पशु लेकर पहुंच रहे पशु पालकों को मायूसी ही हाथ लग रही है। जबकि पशुधन प्रसार अधिकारी का वेतन यही से निर्गत हो रहा है। इस संबंध में उपपशु मुख्य चिकित्साधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पशु चिकित्सालय में मेरे अलावा कोई नहीं है। चिकित्सालय में चपरासी‚ लिपिक आदि सहित अन्य सभी पद खाली है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दम तोड़ रहा पीएम मोदी का अभियान
Next: प्रत्येक माह तृतीय शुक्रवार को उद्यमी दिवस का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.