Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पदक विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

ब्यूरो 18-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230518-WA0016

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल मतसा के छत्र ग्राम खांवपुरा निवासी प्रेम कुमार राम ने दिल्ली में यूथ गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में‌ आयोजित यूथ गेम्स नेशनल गोल्डेन कप‌ के सौ मीटर दौड में स्वर्ण पदक जीत जिले व गाँव का नाम रौशन किया है।खिलाड़ी के इस सफलता पर खेल प्रेमियों, परिजनों सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर है, लोगों ने इस सफलता का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। आज पदक विजेता खिलाड़ी के गाँव पहुंचने पर विद्यालय परिवार सहित अन्य ने स्वागत किया।


खुद से सफलता पर बातचीत में प्रेमकुमार ने बताया कि उसकी इच्छा शुरू से एथलीट बनने की थी एवं स्वर्ण पदक जीतने की लालसा थी,बताया वह भविष्य में भी अपने खेल में और पैनापन लाएगा। कहा कि उसकी इच्छा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड जीतना है। अपनी इस सफलता का श्रेय खिलाड़ी प्रेमकुमार ने अपने कोच के उचित मार्ग निर्देशन,माता पिता एवं गरूजनों का आशिर्वाद के साथ ही दोस्तों के सहयोग को दिया। कहा कि उसकी सफलता का मुख्य राज पढाई के दौरान नियमित समय निकाल कर अभ्यास भी है। ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल मतसा जीवपुर के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने बताया कि यह होनहार एथलीट विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र है, जो शुरू से ही खेलों में बढचढकर हिस्सा लेता है। बताया कि उसके पिता विशेश्वर कुमार एक साधारण किसान है। विद्यालय आने पर पदक विजेता प्रेम कुमार राम को प्रधानाचार्य ज्योति राय एवं प्रबंधक कृष्णानंद के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि इस होनहार छात्र ने स्वर्ण पदक जीत विद्यालय परिवार सहित जिले का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ईश्वर नेपाल, एस लाल श्रीवास्तव, विवेकानंद राय, बलिराम सिंह यादव, दिवाकर, नीरज, विदुर थापा, सुनीता, पूनम राय प्रतिका, नेपाल, संदीप राय आदि अन्य लोग भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभियान चलाकर किया जायेगा प्रचार-प्रसार
Next: पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.