Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वर्ण पदक जीतकर अंशु ने जनपद का बढ़ाया मान

संवाददाता 19-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230519-WA0010~2

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम गरूआ मकसूदपुर निवासी एवं मलसा स्थित शिवपूजन इंटर कालेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा अंशु कुमारी ने नई दिल्ली में फिट इंडिया यूथ गेम्स फेडरेशन के द्वारा आयोजित नेशनल गोल्डेन कप के सौ मीटर दौड में अपनी मेघा का परचम लहराते हुए स्वर्ण पदक जीत कर गाँव, विद्यालय व जिले सहित परिवार का नाम रौशन किया है।

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है, लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जमकर जश्न मनाया।
आज सर्वण पदक विजेता खिलाड़ी के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डाक्टर अरविन्द ने प्रशस्ति-पत्र देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। खुद से सफलता पर बातचीत में अंशु कुमारी ने बताया कि उसकी इच्छा शुरू से एथलीट बनने व स्वर्ण पदक जीतने की अभिलाषा थी। भविष्य में अपने खेल में और पैनापन लाउगी। हमारी इच्छा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड जीत कर देश सहित जनपद का मान बढ़ाऊ। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने कोच के उचित मार्ग दर्शन, माता पिता एवं गरूजनों का आशीर्वाद के साथ ही दोस्तों के सहयोग को दिया। कहा कि उसकी सफलता का मुख्य राज पढाई के दौरान नियमित समय निकाल कर अभ्यास भी रहा है। प्रधानाचार्य डाक्टर अरविन्द ने बताया कि गरूआ मकसूदपुर निवासी अरुण यादव की यह होनहार पुत्री ने इसी वर्ष हाईस्कूल अच्छे अंको से उत्तीर्ण किया है। बताया कि उसके पिता एक साधारण किसान है। उन्होंने कहा कि इस होनहार छात्रा ने स्वर्ण पदक जीत विद्यालय परिवार सहित जिले का नाम रौशन किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एम.ए.अंतिम वर्ष अर्थशास्त्र की मौखिकी 22 मई को
Next: पुरूष एवं महिला बैरक का पूर्णकालिक सचिव ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.