Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस में फर्स्ट ऐड कराते हुए मरीज को पहुंचाया गया बीएचयू

ब्यूरो 19-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230519-WA0001

ग़ाज़ीपुर (19 मई 23)। साल 2012 में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई 108 सेवा जो सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार थी। इस योजना के माध्यम से लगातार आमजन को निशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर कोतवाली इलाके के रौज़ा के पास एक गड्ढे में गिर कर चंदौली जनपद निवासी जितेंद्र यादव काफी चोटिल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस को काल किया गया और फिर बताए गए लोकेशन पर ईएमटी और पायलट 108 एंबुलेंस लेकर पहुंची। मरीज को तत्काल जिला अस्पताल में एडमिट कराया जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

108 एंबुलेंस के प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को रौज़ा इलाके में एक गड्ढे में जितेंद्र यादव पुत्र खरपत यादव निवासी जनपद चंदौली के रहने वाले गिरकर चोटिल हो गए थे। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई थी। और बताए गए लोकेशन पर ईएमटी राजविजय और पायलट बृजेश यादव पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल के लिए लेकर चले। जहां पर उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। फिर उसी एंबुलेंस से फर्स्ट ऐड कराते हुए बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया गया और वहां पर मरीज को बीएचयू में एडमिट करा दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात छत-विछत महिला का शव मिलने से सनसनी
Next: एम.ए.अंतिम वर्ष अर्थशास्त्र की मौखिकी 22 मई को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.