Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी के हाथों टैबलेट पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

ब्यूरो 19-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230519-WA0015

गाजीपुर 19 मार्च 2023 (सू0वि0)। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट वितरण जनपद के महाविद्यालयों, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक संस्थानों आदि मे वितरण कार्यक्रम चलाये जा रहे है।

इस क्रम में 19 मई, 2023 को महन्त पवहारी श्रीबाल कृष्ण यति कन्या महाविद्यालाय हथियाराम गाजीपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एम0ए0 के फाइनल छात्राओं को कुल 82 टैबलेट का वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज आपने अपनी योग्यता के बल पर यह टैबलेट प्राप्त किया है। आज के युग मे बिना तकनीकी के मानव जीवन यापन करना कठिन है। जब से इलेक्ट्रानिक डिवाइस हमारे जीवन मे आई है तब से हमारा जीवन आसान हो गया है। गुगल, यू-ट्यूब,ट्यूटर के माध्यम से हम बहुत सारी जानकारियां इकट्ठा कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र मे यह तकनीकी बहुत ही लाभदायक है। जिलाधिकारी ने इस डिवाइस का कभी दुरूपयोग नही करने को कहा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), उपजिलाधिकारी जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी ने लगाई फटकार
Next: अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.