Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सगाई समारोह में पौध रोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 22-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230522-WA0033

जमानियां (गाजीपुर)। नगर स्थित एक लॉन में सगाई समारोह के दौरान पर्यावरण बचाने की मुहिम चर्चा का विषय बना रह। जहाँ लड़का और लड़की ने पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया गया। सगाई में वर पक्ष को उपहार में पौधे दिए गए।

जानकारी के अनुसार नगर निवासी कन्हैयालाल गुप्ता अपनी पुत्री कविता की सगाई बिहार कैमूर जिलें के छाता बराढी निवासी रामचंद्र साह के पुत्र विकास गुप्ता के साथ तय हुआ था, जहां लड़की पक्ष के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नई मिसाल पेश किया। जिसमें लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को पौधा देकर पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया तथा पौधे का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। जिससे यह पौधा तैयार होकर एक विशाल पेड़ बन सके। सगाई में पौधा का उपहार देने का सुझाव सामाजिक कार्यकर्ता वैश्य समाज जिला प्रवक्ता कैमूर जयप्रकाश गुप्ता ने दिया। जहां जयप्रकाश गुप्ता कहते हैं कि एक पौधा हमें 50 साल में करीब 17.50 लाख रूपए की ऑक्सीजन देता है, साथ ही तापमान को संतुलित करता है। दूल्हा विकास गुप्ता और दुल्हन कविता कुमारी को आम का पौधा भेंट करते हुए संकल्प दिलाया गया। वर-वधु ने कहा कि यह पौधा सगाई की याद दिलायेगा। इसी क्रम में दुल्हा के चाचा सब इंस्पेक्टर राम अवधेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार इस मुहिम को आगे बढ़ायेगा, क्योंकि हम सभी प्रकृति से लेना तो जानते है, लेकिन देने का जो भाव हमारी संस्कृति में हुआ करता था। उसे हम भूलते जा रहे हैं, शास्त्रों में पेड़-पौधे का महत्व मिलता है। इसी क्रम में समाजसेवी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। इसलिए वृक्ष हमें लगाना चाहिए।

पौधा पाकर खुश नजर आए वर पक्ष के लोग
सगाई में उपहार स्वरूप पौधा पाकर बाराती खुश नजर आ रहे थे। समारोह में शामिल लोगों का कहना था कि यह तो हरित सगाई हो गया। सगाई समारोह के अलावा अन्य समारोह में भी इसी तरह से उपहार में पौधें देने चाहिए। इससे प्रकृति और पर्यावरण बचाने का संदेश मिलेगा और लोग जागरूक हो पाएंगे। वहीं इस सगाई समारोह में वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अवधेश गुप्ता, प्रखंड सचिव रामगढ़ सुरेश साह, रामचंद्र साह, गार्जियन रामदेव साह, विजय साह, पानालाल गुप्ता, पुर्व बि डी सी प्रत्याशी रणजीत साह, विनय साह, शम्भु साह, अखिलेश पाल, बृजेश राय, राम बिलास साह सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज एम.ए.अंतिम वर्ष हिंदी की मौखिकी 25 मई 2023 को
Next: जनपद की 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी मुख्य सेविका

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.