Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद की 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी मुख्य सेविका

ब्यूरो 23-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर (23 मई 23)। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब शासन के निर्देश पर प्रमोशन देने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में गाजीपुर की 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य सेविका पद पर प्रोन्नति करते हुए उनसे आईसीडीएस पोर्टल पर जनपद का विकल्प देने के लिए 26 और 27 मई को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन को लेकर निर्देश आया था। जिस के क्रम में 62 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पूरा डिटेल वेरिफिकेशन करने के बाद शासन को भेजा गया था। जिसमें शासन ने कार्रवाई करते हुए कुल 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो जनपद के जखनिया, रेवतीपुर ,मनिहारी, सैदपुर और बिरनो परियोजना की है। उनका चयन कर उनसे जनपद विकल्प के लिए आईसीडीएस पोर्टल पर विकल्प भरने हेतु निर्देश दिया गया कि आगामी 26 और 27 मई को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जनपद विकल्प भरें।

उन्होंने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का इस तरह से शासन स्तर पर प्रमोशन होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मे प्रमोशन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। और उनके कार्यों में गुणवत्ता आने की भी उम्मीद जताई।

उन्होंने बताया कि जखनिया परियोजना से सविता देवी, देवी यादव, सुषमा सिंह, विमला सिंह, इंदिरा देवी, राधिका देवी, लीलावती देवी, रेवतीपुर परियोजना से गायत्री देवी, मनिहारी परियोजना से शीला देवी, गीता यादव, शांति देवी,, कंचन देवी ,सैदपुर परियोजना से ललिता कुमारी ,आशा देवी और बिरनो परियोजना से बिंदु देवी का चयन मुख्य सेविका के लिए किया गया है। जिन्हें और आगामी 26 और 27 मई को जनपद विकल्प के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना जनपद विकल्प भरना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सगाई समारोह में पौध रोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next: मॉक पोल का कार्य 24 मई को प्रस्तावित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.