Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

27 मई को रामलीला मैदान में नपा जमानियाँ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद लेगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

ब्यूरो 24-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 23 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया है कि नगर विकास अनुभाग-1 लखनऊ द्वारा नगर निगमों/नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतो में नवनिर्वाचित महापौरो/पार्षदो/अध्यक्षों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण किये जाने हेतु 26.05.2023 एवं 27.05.2023 को तिथि निर्धारित किया गया है।

जनपद के नगर पालिका परिषदो/नगर पंचायतो में नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराये जाने हेतु नगर पालिका अधिनियम के अनुसार अधिकारी नामित किये गये है। जिसमें न0पा0प0गाजीपुर का निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्य का शपथ ग्रहण स्थान गॉधीपार्क आमघाट में 27.05.2023 को साय 04ः00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। इसी क्रम में न0पा0प0 जमानियॉ का स्थान रामलीला मैदान तहसील जमानियॉ में 27.05.2023 को साय 04ः00 बजे उपजिलाधिकारी जमानियॉ, न0पा0प0 मुहम्मदाबाद का स्थान कार्यालय जलकल नं0-1 मु0बाद 27.05.2023 को 11ः00 बजेे उपजिलाधिकारी मु0 बाद, न0पं0 सादात स्थान नं0पं0 कार्यालय के पास स्थित रिक्त स्थान पर 27.05.2023 को 02ः00 बजे उपजिलाधिकारी जखनियॉ, नगर पंचायत सैदपुर का स्थान नगर पंचायत सैदपुर कार्यालय के प्रांगण में दिनांक 27.05.2023 को साय 04ः00 बजे उपजिलाधिकारी सैदपुर, नगर पंचायत दिलदारनगर का स्थान कुमार टाकीज दिलदारनगर में 27.05.2023 को 04ः00 बजे उपजिलाधिकारी सेवराई, नं0पं0 जंगीपुर का स्थान मण्डी समिति जंगीपुर में दिनांक 27.05.2023 को 02ः00 बजे उपजिलाधिकारी सदर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज का स्थान न0पं0 कार्यालय के पीछे रिक्त स्थान पर दिनांक 27.05.2023 को 11ः00 बजे उपजिलाधिकारी कासिमाबाद की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
उन्होने समस्त सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें एवं अपने स्तर से सम्बन्धित अध्यक्ष एवं सदस्य को शपथ ग्रहण के स्थान एव समय की सूचना भी यथाविधि देंगे। सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी शपथ ग्रहण के उपरान्त सम्बन्धित प्रपत्र पर अध्यक्ष व सदस्य के हस्ताक्षर कराकर कृत कार्यवाही की सूचना से अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत
Next: व्यापार बन्धु की बैठक 26 मई को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.