Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रेन हादसे में युवक की हुई मौत

ब्यूरो 24-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी अमृश गिरी (18) पुत्र राजकुमार गिरी का मंगलवार की दोपहर ट्रेन हादसे में मौत हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार अमृश गिरी अपने भाई की दवा लेने के लिए मंगलवार की सुबह स्थानीय स्टेशन से ट्रेन द्वारा वाराणसी गया था। वाराणसी से दवा लेकर आटो से दीनदयाल नगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोपहर करीब ढ़ाई बजे जमानियाँ स्टेशन आने वाली पैसेजर ट्रेन में चढ़ गया। दीनदयाल नगर रेलवे स्टेशन के आउटर पर अज्ञात कारणों की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिर गया। जिससे युवक अमृश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक ट्रैक से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तभी विपरित दिशा में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पैसेंजर ट्रेन में साथ में चढ़े कुछ लोग इसकी सूचना जीआरपी को दिये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया तथा अन्त्य परीक्षण हेतु चन्दौली जिला मुख्यालय भेज दिया। अमृश चार भाइयों में सबसे छोटा था तथा इण्टर का छात्र था। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों सहित गाँव में कोहराम मच गया। दरवाजे पर शुभेच्छुओं का तांता लगा रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हौसला बुलन्द चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर हुए फरार
Next: उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने महेंद्र कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.