Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सारी तैयारियां पूरी, शपथ ग्रहण समारोह कल

ब्यूरो 26-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230526-WA0012

जमानियां (गाजीपुर)। निकाय चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित प्रत्याशियों की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित प्राचीन रामलीला मैदान पर मिट्टी गिराकर समतल बनाने के लिए पालिका कर्मी जुट हुये है।

नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित समस्त सभासद का शपथ ग्रहण समारोह 27 मई को आयोजित की गई है। उसी की तैयारी को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है। बता दें कि निकाय चुनाव का परिणाम 13 मई को घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद सभी निकायों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार कर रहे थे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। नव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए तैयारी पूरी की जा रही है। उपजिला मजिस्ट्रेट हर्षिता तिवारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए 27 तारीख मुकर्रर की गई है। जिसमें सभासद सहित अध्यक्ष पद के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। यह शपथ ग्रहण तहसील के सामने स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में आयोजित की गई है। शाम 5 बजे निर्धारित कार्यक्रम तय की गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वार्षिक रिटर्न ऑनलाइन दाखिल करना करें सुनिश्चित
Next: समयान्तर्गत निवेशकों को ऋण मुहैया कराया जाय-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.