Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समयान्तर्गत निवेशकों को ऋण मुहैया कराया जाय-डीएम

ब्यूरो 26-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230526-WA0015

गाजीपुर 26 मई 2023 (सू0वि0)। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक राइफल क्लब, सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया। सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लक्ष्य 300 करोड़ पूंजी निवेश के सापेक्ष 24.03.2023 तक विभिन्न क्षेत्रों में 234 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें निवेश धनराशि 3138.28 करोड़ तथा रोजगार 110495 शामिल है, जिसमें 208 प्रस्ताव का एम0ओ0यू0 जारी है।

जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबन्धक को निवेशको की ऋण की समस्याओ के निराकरण सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशको को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धको को निर्देशित किया जाये ताकि समयान्तर्गत निवेशको को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटि कमियो के कारण निवेशको का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो। निवेशको के अनापत्तियो से सम्बन्धित समस्यो पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया इसके साथ ही उन्होने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणो , प्राप्त शिकायतो, अनुमतिया, अनापत्तियो, पंजीयन लाइसेंस आदि समयान्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओ पर चर्चा, व्यापारियो की समस्याओ पर चर्चा, विद्युत बिल सम्बन्धित समस्या पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क, नाली, बाउण्डरी निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तिया, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा, की गयी। जिलाधिकारी ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्यांेगो के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सारी तैयारियां पूरी, शपथ ग्रहण समारोह कल
Next: हल्की बारिश में साफ सफाई का खुला पोल, सड़के झील में तब्दील

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.