Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हल्की बारिश में साफ सफाई का खुला पोल, सड़के झील में तब्दील

ब्यूरो 26-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230526-WA0019

जमानियां (गाजीपुर)। शुक्रवार की शाम हुई हल्की बारिश ने नगर पालिका परिषद की साफ सफाई का पोल खुल खोल दिया। बाजार की सड़के झील में तब्दील गई जिससे नगरवासियों सहित क्षेत्रीय लोगों को बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ा।

स्टेशन बाजार के स्थित आदर्श बालिका विद्यालय सहित कस्बा बाजार स्थित नपा कार्यालय के पास सड़के झील में तब्दील हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव का मुख्य कारण नालियों की साफ सफाई का अभाव एवं दुकानदारों द्वारा नालियों पर किया गया अतिक्रमण है। इस पर नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जिससे नगर पालिका के सफाई कर्मी नालियों की साफ सफाई नहीं कर पाते और यही कारण है कि बारिश के समय सड़कों पर पानी बहने लगता है और धीरे धीरे पानी सड़कों से हटता है। नपा स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी विजय शंकर राय ने बताया कि बड़  पैमाने पर नालियों की सफाई किया जा रहा है। 15 जून से पूर्व ही सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समयान्तर्गत निवेशकों को ऋण मुहैया कराया जाय-डीएम
Next: भाजपा नेताओं ने सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.