Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भर्ती कैंप में 153 अभ्यार्थियों का हुआ चयन

ब्यूरो 27-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230527-WA0018

गाजीपुर 27 मई 2023 (सू0वि0)। रजनीश राय, कमान्डेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जौनपुर द्वारा एस.एस.सी.आई., एस.आई.एस. सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से समस्त विकास खण्ड स्तर पर सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती चयन कार्यक्रम हेतु भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस.आई.एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया है।

जिस क्रम में आज विकास खण्ड जखनियॉ एवं कासिमाबाद में कैम्प के माध्यम से बेरोजागर लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। कुल 270 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिमसें 153 लाभार्थियों का चयन किया गया। इसी क्रम में जखनियॉ  में 150 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 53 लाभार्थियों का चयन किया गया एवं कासिमाबाद में 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए 80 लाभार्थियों का चयन किया गया। चयन के दौरान जितनी आवश्यक निर्देश है  उनका शत प्रतिशत पालन किया जाय। जितने भी लाभार्थी चयन हुए है उनका जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर 31 मई 2023 को ट्रेनिंग में उपस्थित होना है।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया विकास खण्ड पर बहुत अच्छी तरीके से चयन का प्रक्रिया को संपन्न किया गया। इसी तरह 13 जून तक भर्ती शिविर का आयोजन सभी ब्लॉक स्तरो पर किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर उपस्थित अधिकारीगण का पूर्ण सहयोग मिला ज्यादा से ज्यादा  रहा एवं उन्होने अपील किया कि बच्चों को रोजगार हेतु प्रेरित करे और हमारे कैम्प तक लाने का प्रयास करें।
उन्होने जनपद गाजीपुर के बेरोजगार लाभार्थियों से भी अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा इस कैम्प तक पहुचकर अपनी प्रतिभा के साथ रोजगार प्राप्त करे। यही सरकार की मंशा है हम आपके पास चल कर आये है आपभी अपने कदम को आगे बढ़ाते हुए तिथिवार ब्लाक स्तरीय कैम्प आयोजन पर पहुचे। ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जिले के विकासखण्डो में तिथिवार शिविर का आयोजन जा रहा है। एक ब्लाक स्तर पर दो दिवसयी कैम्प का अयोजन किया जायेग जिसक्रम में 28 मई, 2023 को जखनिया एवं कासिमाबाद विकास खण्ड में, किया जायेगा। उसके उपरान्त 29 मई, एवं 01 जून, 2023 को  मनिहारी एवं बाराचावर में, शिविर का आयोजन समय 10ः00 बजे से 03ः00 बजे तक रहेगा। डिप्टी कमान्डेंट रजनीश राय, ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन की पालन, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर और मास्क लगाकर, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 37 लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पात्रता हेतु दो पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कुल की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित रहेगे उसके उपरान्त लाभार्थियों के चयन के उपरान्त 350 रूपये का फार्म भरने हेतु आनलाईन के माध्यम से भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मो. भर्ती अधिकारी प्रदीप दूबे, 9984906165 से सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
Next: मध्यान्ह भोजन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक 29 मई को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.