जमानियाँ (गाजीपुर)। विकासखंड में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने रोजगार सेवक‚ स्वयं सहायता समूह की एक्टिव महिला‚ बैंक सखी‚ विद्युत सखी‚ पंचायत सहायक आदि के साथ शनिवार को बैठक की गई। जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बोलते हुए एसडीओ विजय कुमार यादव ने कहा कि वितरण खण्डों में स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत में उपलब्ध परिवार रजिस्टर‚ नगरीय क्षेत्र में हाउस टैक्स/वाटर टैक्स जमा करने वाले परिवार‚ राशन कार्ड के आधार पर सर्वे किया जाना है। कहा कि सर्वे के दौरान घर पर वैध विद्युत संयोजन है अथवा नहीं। यदि घर पर वैध विद्युत संयोजन है तो उस पर सर्वे टीम द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं है। जेई इंद्रजीत पटेल ने कहा कि जिन घरों में वैध विद्युत संयोजन नहीं है वहाँ पर तीन प्रकार की स्थिति बन सकती है। पहली सम्बन्धित परिवार द्वारा विद्युत का उपयोग नहीं किया जा रहा है। दूसरी कटिया लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग किया जा रहा है एवं तीसरा एक ही संयोजन से एक से ज्यादा घरों को अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। कहा कि तीनों प्रकार के प्रकरणों में नामित सदस्यों द्वारा सर्वे के दौरान दिये गये निर्धारित प्रारूप में भरे सर्वे हुए वांछित सूचना भरने के साथ ही साथ उन्हे वैध विद्युत संयोजन के लिए प्रेरित करेंगे और उपखण्ड अधिकारी/अवर अभियन्ता को उपलब्ध करायेगे।सर्वे का कार्य 29 मई से प्रारम्भ होगी। जिसे 05 जून तक पूर्ण किया जाना है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव‚ जेई तारा शंकर सिंह‚ रितेश सिंह‚ मीना‚ सुतुल‚ नीरज कुमार‚ ओम प्रकाश‚ सलामु आदि मौजूद रहे।