Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

ब्यूरो 27-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230527-WA0015

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चयात नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने नवनिर्वाचित सभासद गणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व आमंत्रित अथितियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण व बुके देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि संविधान ने जनता को मतदान का अधिकार दिया है। जिससे जनता मतदान करके अपने पसंद का अच्छा व विकास कराने वाला जन प्रतिनिधि चुनता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभी नवनिर्वाचित सभासद गण आपसी तालमेल मिलाकर नगर में विकास का नया आयाम बनायेगें।
उक्त मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वीके त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, एडीएम अरुण कुमार, एसपीआरए बलवन्त कुमार, तहसीलदार रामजी, प्राचार्य हिन्दू पीजी कालेज डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, सीओ विधि भूषण मौर्य, ईओ अखिलेश तिवारी, कोतवाल महेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य संतोष पाण्डेय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्धारित समय सीमा पर प्रार्थना पत्रों का किया जाय निस्तारण-डीएम
Next: टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.