Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वैदिक मंत्रोचार के बीच भव्यता के साथ हुआ माँ गंगा की आरती

ब्यूरो 30-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230530-WA0022

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा बाजार स्थित यमदम्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर मंगलवार की शाम गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वाधान में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी के कर-कमलों द्वारा माँ गंगा भक्तों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचार के बीच भव्यता के साथ माँ गंगा की आरती किया गया।

माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह व एसडीएम हर्षिता तिवारी

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि द्वारा माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चन किया गया तथा समिति के सदस्यों द्वारा विधि विधान से आर-पार का माला उतारा गया, तत्पश्चयात मर्मज्ञ विद्धान आचार्य पं० शिवजी पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय व रामा पाण्डेय द्वारा मन्त्रोचार के बीच हवन पूजन करने के बाद मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह व नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के कर कमलों द्वारा माँ गंगा की भव्य आरती किया गया। तत्पश्चयात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान उमड़ा आस्था का जन सैलाब माँ गंगा का जयकारा लगा रहा था।

हवन व पूजन करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह व नव निर्वाचित नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा पुण्य सलिला गंगा का हिमालय से उत्पत्ति का दिवस है। इस दिन गंगा स्नान से दस प्रकार के पापों का विनाश होता है, इसलिए इस दिन को ‘गंगा दशहरा’ नाम दिया गया। जहाँ-जहाँ गंगा का प्रवाह मर्त्य भूमि को स्पर्श करता गया, वह पवित्र हो गई वहाँ तीर्थ बन गए। गंगा तट पर स्थित हरिद्वार, प्रयाग, काशी तीर्थ बन गए। इनका आध्यत्मिक महत्त्व बढ़ गया। गंगा जल की पवित्रता के कारण ही हिन्दुओं के प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में गंगा जल प्रयुक्त होता है। इसलिए हमलोगों को मॉ गंगा की सफाई करने का शपथ लेना चाहिए। मॉ गंगा साफ रहेगी तभी सबका कल्याण होगा। सम्मानित जनता ने जब-जब कलम में ताकत दिया, तब-तब ईमानदारी से उनके सम्मान में चलाने का कार्य किया गया तथा यह कलम विकास कार्य के लिए सदैव चलता रहेगा। पावन पर्व पर माताओं व बहनों के स्नान के बाद कपड़ा बदलने में हो रही परेशानी के दृष्टिगत इस घाट पर कपड़ा बदलने हेतु घर की व्यवस्था व पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु घाट पर स्वचालित नाव तथा घाट के पास भागवत कथा व रामलीला मंचन के लिए सुन्दर मंच के निर्माण लिए विधायक निधि से आठ लाख स्वीकृत किया जा चुका है। जल्द ही यह कार्य मूर्त रूप लेगा।जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इस घाट की भव्यता के लिए डिजिटल ट्री लाइट लगाया जायेगा। जिससे यह गंगा घाट अपनी अनुपम सुन्दरता चतुर्दिक बिखेर सके। गंगा कटान का शेष कार्य भी जल्द पूर्ण होगा, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ऐसा माना जाता है मां गंगा की उत्पति भगवान विष्णु के चरणों से हुई है और धरती पर आने से पहले मां गंगा शिव की जटाओं में समा गई थी। मां गंगा समस्त पापों को हरने वाली हैं। मां की कृपा से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा पर्व पर घाट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

उक्त मौके पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबा, पं० संतोष पाण्डेय, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, विशाल, पवन गुप्ता, विवेक वर्मा, वैक्टेश्वर जायसवाल, अमित तिवारी, घनश्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, शुभम जायसवाल, गुड्डू चौरसिया, सुधीर जायसवाल, उमेश जायसवाल, गोपाल जायसवाल, विकास सिंह, रमायन उपाध्याय, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगलगी में 50 से अधिक झोपड़िया जलकर हुई राख
Next: फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण हेतु सूचना

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.