Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक दिवसीय स्वनधि महोत्सव का होगा आयोजन

ब्यूरो 30-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 30 मई 2023 (सू0वि0)। डिप्टी कलेक्ट्रर परियोजना अधिकारी डूडा गाजीपुर ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत एक जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। शासन स्तर से स्वनिधि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश जिला प्रशासन को प्राप्त हो गये है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वनिधि योजना को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए जिला मुख्यालय पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन कराया जायेगा। एक दिवसीय स्वनधि महोत्सव के आयोजन के दौरान इस योजना के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना तथा आवेदन पत्रों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरित करने के साथ-साथ सभी इन-एक्टिव वेण्डर्स को डिजिटली एक्टिव बनाने और कैशबैक के लाभ से अवगत कराकर अधिक से अधिक डिजिटल लेन देन को प्रेरित करना है। अच्छी ऋण साख, डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले एवं सभी वेण्डर्स को चिन्हित कर प्रथम दरा को सम्मानित भी किया जायेगा। वेण्डर्स के परिवारों को इस महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा ताकि वह योजना का लाभ प्राप्त करने के उपरान्त अपने अनुभव को साझा कर सके। योजना के बारे में जानकारी देने और स्ट्रीट वेण्डरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क बनायी जायेगी जिसका शुभारम्भ भी स्वनिधि महोत्सव के दौरान होगा। स्ट्रीट वेण्डर्स को एक्टिव बनाने में रूचि दिखाने वाले कर्मियों को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये गये। स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के प्रदशनी और नुक्कड नाटक सहित विभिन्न माध्यमों से योजनाओं की विशेषताओं से लोगों को जोड़ने के लिए भी प्रभावी कदम उठाये जायेंगे। स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 31 मई को
Next: जनपद में झोला छाप चिकित्सको एवं बिना पंजीकरण चल रहे अवैध अस्पतालों की जॉच कर कार्यवाही का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.