Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पोर्टल पर पंजीयन के बाद ही मिलेगा लाभ

ब्यूरो 31-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 31 मई 2023 (सू0वि0)। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा 01.06.2023 से 15.06.2023 तक यू0आर0सी0 (उद्योग आधार सर्टिफिकेट) पोर्टल पर पंजीयन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा।

यू0आर0सी0 पोर्टल https://udyamregistration.gov.in पर एम0एस0एम0ई0 इकाईयों/उद्यमियों को पंजीयन कराने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे। फैशिलिटेशन काउंसिल से विवादो का निस्तारण, विभिन्न टेण्डरों मे ई0एम0डी0 से छूट, बैकों से व विभिन्न विभागीय योजनाओं मे वरीयता, शासन द्वारा जारी की जा रही सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत सूक्ष्म उद्यमियों को दुर्घटना के कारण हुई क्षति पर रू 5.00 लाख तक बीमा दिये जाने का लाभ। उन्होने सभी एम0एस0एम0ई0 इकाईयों/उद्यमियों ¼Service/Manufacturing/Trading½ से अनुरोध किया है कि जिनके द्वारा उद्योग आधार मेमोरेण्डम प्राप्त किया गया है वे यू0आर0सी0 पोर्टल पर जाकर अपने को उद्योग आधार सर्टिफिकेट मे नवीनीकृत करें तथा जिन एम0एस0एम0ई0 इकाईयों/उद्यमियों द्वारा अभी तक उद्योग आधार सर्टिफिकेट प्राप्त नही किया गया है वे यू0आर0सी0 पोर्टल पर जाकर सर्टिफिकेट प्राप्त करें, जिससे उपरोक्त लाभों को प्राप्त कर सके। यह पंजीयन किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र से कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय- उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण हेतु सूचना
Next: पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 4 अभियुक्तों को हुई सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.