Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा पत्रक

ब्यूरो 03-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230603-WA0001

ग़ाज़ीपुर (3 जून 23)। कोविड-19 के अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों के सेवा अवधि का आगे विस्तार नहीं किए जाने के चलते और उनकी सेवा समाप्त होने की नौबत आ गई है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ को अपनी सेवा अवधि आगे बढ़ाए जाने के संदर्भ में एक पत्र सौंपा।

आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत जनपद में करीब 150 कर्मचारियों के नियुक्ति आउटसोर्सिंग के रूप में विभिन्न पदों पर किया गया था। जिस के संदर्भ में कार्मिकों का सेवा 30 जून तक किये जाने का निर्देश दिया गया था। जिस के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सेवा प्रदाता सिल्कन बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर कोविड-19 के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों की सेवा को 30 जून 2023 के बाद आवश्यकता ना होने के दृष्टिगत आपूर्ति वापस लिए जाने एवं समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी को निर्देशित कर कोविड-19 के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों के कार्यों को 30 जून 2023 के बाद नहीं लिए जाने हेतु आदेश दिया गया है। इस निर्णय के बाद अब कोविड-19 के अंतर्गत कार्यरत कार्मिक बेरोजगार हो जाएंगे । जबकि कोविड़ काल के दौरान कोविड-19 के अंतर्गत समस्त कार्मिकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरे लगन से अपने पद पर कार्य किए। उनके लगन से किए गए कार्यों के कारण ही कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सका।

उन्होंने बताया कि पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि कोविड-19 के अंतर्गत कार्य समस्त कार्मिकों की सेवा अवधि का विस्तार करते हुए इनकी सेवा को आगे भी जारी रखा जाए। अथवा इनको किसी अन्य कार्यक्रम से समायोजित किया जाय। इनको सेवा से वंचित ना किया जाए। उपरोक्त समस्त कार्मिका पूर्ण रूप से प्रशिक्षित है इसलिए इनकी सेवा समाप्त करने के बजाए इनसे आगामी कार्यक्रम में सेवा लिए जाने का अनुरोध किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विश्व क्लबफुट दिवस पर निकाली गयी जागरुकता रैली
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस-प्राप्त 694 प्रार्थना में 41 का हुआ मौके पर निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.