Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 03-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230603-WA0031

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद का टॉप टेन अपराधी (हिस्ट्रीशीटर) लूट की मोटर साइकिल व लूट के धनराशि तथा 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में कासिमाबाद पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को लूट की मोटर साइकिल व लूट के रुपये तथा 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। 03.06.2023 को प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना कासिमाबाद व उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी व हमराही कर्म0गण के धरपकड़ वाछिंत/वारण्टी, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम क्षेत्र में मामूर थें कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 110/2023 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ मंगला पुत्र हरिकिशुन यादव निवासी ग्राम राजापुर कला थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को लूट की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्रो व लूट के कुछ रुपये तथा 01 अदद तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ चावनपुरगनी तिराहे से 200 मी0 गांव की तरफ जाने वाली रोड पर समय 05.35 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। विवरण घटना इस प्रकार कि कासिमाबाद चौराहे से वादी मुकदमा अरविन्द कुमार अपने साथी हरेकृष्णा के साथ उसी की मोटरसाइकिल नं. UP61V0312 के साथ अपने घर कवलपट्टी जा रहा था। हरेकृष्णा अपनी बेटी की शादी के लिए किसी 20,000 रु0 उधार लेकर मोटर साइकिल की डिग्गी में चौराहे पर ही रखा था। चौराहे पर मौजूद अभिषेक यादव व उसके साथियों प्रदीप सिंह यादव पुत्र सुरेन्द्र सिंह यादव निवासी नगवा थाना कासिमाबाद व दिनेश यादव पुत्र रामकेवल यादव निवासी खेतापुर थाना कासिमाबाद की नजर इस लेन देन पर पड़ी। तीनों तुरन्त ही लूट की योजना बना लिये। अरविन्द और हरेकृष्णा जैसे ही थाने से आगे बढ़े और मेन गेट के पास पहुंचे ही थे कि पीछा करते हुए तीनों अभियुक्तगण पैर से धक्का मारकर गाड़ी रोक लिये और लूट की घटना को अन्जाम दिये। उक्त घटना की खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दो टीमों का गठन किया गया जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद द्वारा की जाती रही और बराबर दिशा निर्देश प्राप्त होते रहें। थाना नोनहरा की पुलिस द्वारा किसी घटनाक्रम में दो अभियुक्तों प्रदीप सिंह यादव व दिनेश यादव उपरोक्त की गिरफ्तारी अवैध तमंचे व कारतूस के साथ की गयी है, जिन्होने अपने बयान में बताया कि अभिषेक यादव के साथ मिलकर उन्हीं तीनों ने कासिमाबाद में लूट की थी जिसमें लूटी गयी मोटरसाइकिल अभिषेक यादव के पास है। इस प्रकार मिली जानकारी से लूट की घटना का अनावरण करने में पुलिस सफल रही।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 शिवप्रताप वर्मा थाना कासिमाबाद, उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी थाना कासिमाबाद, हे0का0 सतीश कुमार यादव, का0 सतीश कुमार, का0 उमर खान, का0 सनोज यादव, का0 देवेन्द्र कुमार, का0 राजेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सलाहकार समिति की बैठक 09 जून को
Next: तमंचा, कारतूस, एड्रायड मोबाइल फोन व नगदी के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.