Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

ब्यूरो 05-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230605-WA0004

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनमैन अरविन्द कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आक्सीजन प्लांट एग्लोनिमा पौधे भेंट किये।वहां मौजूद लोगों को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.हरगोविन्द सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि पौधे हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण हमारा मौलिक कर्तव्य है।इस लिये हम विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाते है। पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।यह एक विश्वव्यापी अवसर है जो मानव जाति को पर्यावरण के प्रति जागरूक और क्रियाशील होने के लिए दुनियाभर के अरबों लोगों को एकजुट करता है।और बताया कि पर्यावरण संरक्षण प्रेरणा व जागरुकता का विषय वस्तु है। एक दिन के पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण नही हो सकता,प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस के रुप में मनाना चाहिये। बता दें कि ग्रीनमैन अरविन्द कुमार के द्वारा उपहार स्वरूप ऑक्सीजन प्लांट एग्लोनिमा का पौधा प्राप्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पर्यावरण जागरूकता के प्रति अनोखा प्रयास है।बता दें कि पर्यावरण प्रेमी अरविंद कुमार लोगो के जन्मदिन शादी,श्राद्ध व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते रहते हैं।पर्यावरण संरक्षण के प्रति विगत कई वर्षो से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर एसीएमओ डा.मनोज सिंह,प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र चौहान,राघवेन्द्र सिंह, डा.आशीष सहित आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बीट प्लास्टिक पालूशन हम सबके लिए अनिवार्य, अन्यथा जीवन खतरे में-प्रो.अरुण कुमार
Next: मिशन लाइफ के महत्व के विषय में भी जन जागरूकता फैलाई जानी आवश्यक-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.