Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण

ब्यूरो 05-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230605-WA0017

गाजीपुर 05 जून, 2023 (सू0वि0)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के अन्तर्गत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार-&VII जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 05.06.2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजन में उपस्थित जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01 गाजीपुर, राकेश कुमार-&VII , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01, गाजीपुर, अलख कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, शरद कुमार मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, स्वप्न आनन्द, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कर्मचारीगण उपस्थित हुए। जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि हर वर्ष 05 जून का दिन विश्व भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 05 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हर साल पर्यावरण दिवस की थीम भी तय की जाती है। इस बार की थीम है- सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन यानी प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण की समस्या का समाधान। इसका उद्देश्य प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है। जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने नाव से किया निरीक्षण
Next: मतदाता सूची प्रकाशित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.