Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन लाइफ के महत्व के विषय में भी जन जागरूकता फैलाई जानी आवश्यक-डीएम

ब्यूरो 05-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230605-WA0015

गाजीपुर 05 जून, 2023 (सू0वि0)। जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस सामाजिक वानिकी वन प्रभाग एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में हर्सोल्लास के साथ एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया।

प्रभागीय निदेशक द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन के विषय में जानकारी दी गयी एवं साथ ही उपस्थित जनमानस से यह भी अनुरोध किया कि वृक्षारोपण के पश्चात् वृक्षों की सुरक्षा का दायित्व भी ग्रहण करें, बिना जनभागीदारी के यह सम्भव नहीं है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पर्यावरण के संरक्षण एवं दैनिक जीवन के अपनी दिनचर्या में पर्यावरणीय अनुकूल वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ाने एवं अपनी जीवन जीने का तरीका पर्यावरण के अनुकूल बनाने हेतु बताया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में चल रहे मिशन लाइफ के महत्व के विषय में भी जन जागरूकता फैलाई जानी आवश्यक है। जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह ने जनता से अधिक से अधिक पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का आहवाहन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन लाइफ में पर्यावरणीय दिनचर्या हेतु शपथ दिलाई गयी। पर्यावरण जनजागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी, समाज सेवियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, वन विभाग के कर्मचारीगण एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस- मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Next: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने नाव से किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.