नगसर (गाजीपुर)। गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रांतीय कन्या कौशल शिविर में कन्याओं के गुणों को जागृत कर स्वस्थ, समर्थ, सफल, सुसंस्कृत, चरित्रवान व शालीनता के गुणों को सिखाया जाएगा। इस समय की मांग शिक्षित बेटियों को जीवन विद्या द्वारा परिवार एवम राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करना है।
गायत्री परिवार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शक्ति कलश यात्रा के रूप में पूरे जिले का भ्रमण करते हुए नगसर बाजार के बाद ढ़ढ़नी बाजार होते हुए ढ़ढ़नी माँ चण्डी परिसर में शाम को गोष्ठी किया गया और लोगो को सत्य सनातन धर्म और मातृत्व शक्ति का उचित कर्तव्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से ओमनरायण राय, समर बहादुर, अशोक, सत्यनारायण पाण्डेय, प्रशुन दुबे, क्षितिज, उमेश, सोनू राय, सतेन्द्र राय, मुन्ना प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष और माताओं ने भाग लिया। अंत में रामकिशोर राय ने सबका आभार जताया।