Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने निकाला जन जागरूकता रैली

ब्यूरो 08-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230608-WA0011

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और हिन्दू इंटर कॉलेज के कैडेटों ने 91 यूपी बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल पी के मिश्रा के निर्देश के क्रम में बुद्धवार को स्वच्छता अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर कैप्टन डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने कहा कि अगर भारत को साफ बनाना है तो लोगों को जागरूक करना होगा। जिस प्रकार वह अपने घर को साफ रखते है, ठीक उसी तरह देश को भी साफ रखना चाहिए। इसलिए देश को अपना घर समझे और उसकी साफ सफाई में अपना योगदान देते रहे। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रामजी प्रसाद ने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाने के लिए हमे सार्वजनिक स्थानों, खाली प्लाटों और इधर उधर कचरा नहीं फेकना चाहिए। इस मौके पर कैडेट अभिषेक तिवारी, प्रकाश सिंह यादव, चंदन यादव, शिवम यादव, अनुराधा गुप्ता, साधना कुमारी, ज्योति कुमारी अनामिका सिंह, मुस्कान, संतोष वर्मा, नरगिस, खुशी उपाध्याय, आंचल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कार व टीवीएस बाइक की टक्कर में दो लोग गम्भीर रूप से घायल
Next: सब्जी के फसल से सम्बंधित ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.