जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी डा० हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्व से संबंधित 2 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये।
उपजिलाधिकारी डा0 हर्षिता तिवारी ने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, क्राइम इस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी सहित सम्बंधित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।