Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

15 जून को गाधीपार्क में होगा योग पखवारा का उद्घाटन

ब्यूरो 12-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230612-WA0012

गाजीपुर 12 जून, 2023 (सू0वि0)। 21 जून 2023 को नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून को पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड मे मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। योग पखवारा का उद्घाटन 15 जून 2023 को गाधीपार्क आमघाट कालोनी गाजीपुर मे किया जायेगा लगभग 1500 लाभार्थियो को रूद्र प्रकाश तिवारी वाई0डब्ल्यू0सी0 द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। 15.06.2023 से 21.06.2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘‘ हर घर-ऑगन योग‘‘ योग सप्ताह जनपद के समस्त तहसील, विकास .खण्ड, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर, ऐतिहासिक भवनो, अमृत सरोवर घाट, आदि जगहो पर आयोजित किया जायेगा। इसके लिए योग प्रशिक्षको एवं योग सहायको को नामित किया गया है। योगाभ्यास करने का समय प्रातः 06ः30 बजे से प्रातः 07ः30 बजे तक निर्धारित है। योग सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष विभाग द्वारा योग शिविर, आयोजन/लाभार्थियों का माईक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड मुख्यालय के कर्मचारियो को चयनित योग प्रशिक्षको द्वारा दिनांक 13 जून से निर्धारित समयान्तर्गत प्रशिक्षण देगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, बी ई ओ, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत, क्षेत्रीय आयुर्वैदिक एवं यूनानी अधिकारी, स्वय सेवी संस्थानो के प्रतिनिधि, गायत्री परिवार, पंतजली, ब्रम्हकुमारी, योग वेलनेस हेल्थ सेन्टर के प्रशिक्षक, नेहरू युवा केन्द्र, क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने लगाई फटकार
Next: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.