Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा स्नान करते समय डूबने से युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

ब्यूरो 15-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित मुनान गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे स्नान करते वक्त 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद गहरे पानी से युवक का शव बाहर निकाला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मुनान घाट पर जुटी रही।

जानकारी के अनुसार गंगा घाट पुरानी सटी बाजार स्थित खत्री मोहल्ला में रहने वाले अमित कुमार खत्री उर्फ छोटू (30) पुत्र ओमप्रकाश खत्री सुबह मुनान गंगा घाट पहुंचकर स्नान करने लगा और देखते ही देखते गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने गमछा के सहारे बचाने का प्रयास किया लेकिन युवक गमछा नहीं पकड़ पाया और गहरे पानी में समा गया। डूबने की सूचना पर लोगो की काफी भीड़ जुट गई तथा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की सहायता से डूबे युवक की खोजबीन शुरू करा दी। घंटों की मशक्कत के बाद युवक को गोताखोरों ने बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रवि रंजन ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी प्रियंका देवी सहित परिवार के ऑखों से ऑसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। पाँच बहन का अमित इकलौता भाई था तथा मृतक अपने पीछे पुत्री नित्या (4) और मीरा (2) को छोड़ गए है। स्वजनों के गोद में बच्चे इस खबर से अनजान सभी को रोते हुए देख गुमसूम हो गये थे। पुलिस ने शव को पीएम कराने के लिए कब्जे में ले लिया है। उक्त मौके पर नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार चौरसिया, अकील अजहर, विशाल वर्मा, राजू रतन सिंह यादव, मटरू, काजू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीएम किसान संतृप्तिकरण अभियान कैम्प का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Next: योग हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है-सीडीओं

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.