Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

योग हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है-सीडीओं

ब्यूरो 15-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230615-WA0012

गाजीपुर 15 जून, 2023 (सू0वि0)। नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह को ‘‘हर घर योग’’ (दिनांक 15 जून 2023 से 21 जून 2023) को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आमघाट गाधी पार्क महुआबाग में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

योग सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा बना हुआ है। योग शरीर से लेकर मस्तिष्क तक के लिए भी फायदेमंद है। यह आपके शरीर को लचीलापन रखने के साथ-साथ मांसपेशियों में ताकत और बॉडी टोन करने के लिए भी फायदेमंद है। योग आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवाह करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को इंटरनेशल योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष दिनांक 15.06.2023 से 21.06.2023 तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। जिसके दृष्टिगत आज जिला स्पोर्टस स्टेडियम में योग सप्ताह का शुभारम्भ किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि योग करना कोई नई बात नहीं है बल्कि इसकी उत्पत्ति भारत में हजारों साल पहले ही हो गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं इसका जिक्र पौराणिक पुस्तकों में भी मिलता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधारणा पहली बार प्रधान मंत्री मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने भाषण के दौरान इसे लेकर प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को घोषणा की कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्व योग दिवस के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि आप जीवन की चिंता पर विजय पाना चाहते हैं, तो इस क्षण में जियें, सांसों में जियें, जब आप खुद की सुनते हैं, तो सब कुछ स्वाभाविक रूप से आता है। यह अंदर से आता है, कुछ करने की इच्छा होती है। संवेदनशील होने की कोशिश करें यही योग है।
इस अवसर पर, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधि0अभि0 नगर पालिका गाजीपुर, अन्य विभागों अधिकारी/कर्मचारी एवं अधिक संख्या में जनसामान्य आदि उपस्थित रहे। संचालन सुभाष प्रसाद ने0यु0के0 ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा स्नान करते समय डूबने से युवक की हुई मौत, मचा कोहराम
Next: मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.