Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिना जांच के बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज, उपभोक्ता की बढ़ी परेशानी

ब्यूरो 17-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विद्युत उप खण्ड क्षेत्र में उपभोक्ता के पास विद्युत कनेक्शन होने के बाद विभाग द्वारा मीटर न लगाने की अपनी कमी को छिपाने के लिए उपभोक्ता पर विद्युत चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर निस्तारण के नाम पर धन उगाही का खेल किया जा रहा है। पिडित द्वारा शिकायत करने पर बैक डेट का मीटर का रसीद थमा दिया जाता है तथा रफा दफा करने के लिए मोटे रकम की मांगा की जा रही है। योगी सरकार की भ्रष्‍टाचार मुक्‍त सुशासन का विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पलिदा निकालने पर आमद हो गये है।

स्थानीय नगर के कानूनगों मुहल्ला निवासी शिमला देवी के पुत्र ज्ञान रतन ने आरोप लगाया है कि उनके पास बिजली का कनेक्शन होने के बाद भी विद्यत विभाग की विजिलेंस टीम व स्थानीय जेई व एसडीओ ने मिलकर बिना जांच के बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि हमने अपनी मां शिमला पत्नी नन्दकुमार ने 6 अप्रैल 23 को बिजली कनेक्शन संख्या 742301870937 लिया था। नियमित रूप से बिल भी जमा करते रहे हैं। लेकिन अचानक 29 मई 2023 को विद्युत विभाग के अधिकारी व विजलेस की टीम घर पर धमक पड़ी तथा मीटर न लगाने की बात करते हुए विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि विभाग ने हमारे घर मीटर नहीं लगाया। जब इसकी शिकायत करने 29 मई को विभाग में गया तो 6 अप्रैल के डेट में मीटर का रसीद और मीटर पकड़वा दिया गया तथा निस्तारण के नाम पर मोटा रकम की मांग एक्सईएन ऑफिस के बाबू द्वारा किया जाने लगा।
इससे यह पता चलता है की विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिशासी अभियन्ता हेमन्त कुमार सिंह ने बताया कि कनेक्शन के साथ ही मीटर लगाया जाता है लेकिन यदि मीटर नहीं लगा है तो उपभोक्ता को विभाग में शिकायत करनी चाहिए। उसके बाद भी नहीं लगता है तो कर्मचारी की लापरवाही मानी जायेगी। इस मामले की जांच कर कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीएम किसान संतृप्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कैम्प में किसानों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण
Next: हाईटेशन करंट की चपेट में आने से गाय की मौत व तीन झुलसे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.