Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दोपहर सास और शाम को बहू की मौत हो जाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 17-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव में शुक्रवार की दोपहर सास और शाम को बहू की मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। दोनों का दहसंस्कार नगर के बलुआ घाट पर शनिवार को किया गया।

जानकारी के अनुसार ताजपुर मांझा गांव निवासी त्रिलोकी शर्मा अपनी पत्नी निर्मला देवी का उपचार विगत एक सप्ताह से वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे कि शुक्रवार को डॉक्टरों ने जबाब दे दिया और त्रिलोकी अपनी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल से घर की तरफ चलने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय दोपहर दो बजे उनकी माता जमुरता देवी की घर पर मौत हो गई। उधर त्रिलोकी अपनी पत्नी को लेकर घर आये और इस घटना की जानकारी होने पर रात्रि 10 बजे त्रिलोकी की पत्नी निर्मला देवी ने भी दम तोड़ दिया। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई तथा दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। त्रिलोकी शर्मा अपने छोटे भाई शम्भू शर्मा के साथ राघोपुर में फर्नीचर की दुकान खोलकर अपने परिवार का आजीविका चलाते थे। सास एवं बहु दोनों का दाह संस्कार बलुआ घाट जमानियां किया गया। मुखाग्नि त्रिलोकी शर्मा ने दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लेखपालों ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
Next: पीएम किसान संतृप्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कैम्प में किसानों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.