Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु तिथि में हुआ आंशिक संसोधन

ब्यूरो 17-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 17 जून, 2023 (सू0वि0)। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह ने बताया है कि रमेश यादव पुत्र ढोढ़ा यादव निवासी ग्राम मधुबन थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के प्रार्थना पत्र के अनुसार 06.06.2023 की रात्रि को समय करीब 02.30 बजे ग्राम उचहुवां याना चन्दवक जनपद जौनपुर, जहां मृतका नन्दन यादव अपने पति विक्की उर्फ विकास यादव के ननिहाल शादी में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार गयीं थी।

वहां पर थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ मृतक के यहां जाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा तथा पूछा कि तुम्हारा पति विक्की उर्फ विकास कहां है। मृतक ने कहा कि मेरे पति यहीं हैं मैं दरवाजा खोलती हूँ। तब तक थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ दरवाजा तोड़कर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर से उठाकर गाजीपुर ले आये। रास्ते में लाते समय मृतका नन्दनी से नोंकझोक की गयी व नन्दनी की मृत्यु हो गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में सार्वजनिक सूचना दी गयी थी कि जिस किसी व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो दिनांक-14.06.2023 से दिनांक-18.06.2023 तक के कार्यदिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है, किन्तु दिनांक-18.06.2023 को अवकाश (दिन रविवार) होने के कारण उक्त कार्यालय आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु एक कार्य दिवस का और समय अर्थात दिनांक-19.06.2023 तक का समय दिया जाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश
Next: लेखपालों ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.