Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला चौपाल का हुआ आयोजन

संवाददाता 18-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230618-WA0016

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा गोहदा ग्राम पंचायत भवन पर रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक बृजमोहन व महिला पुलिस सुजाता पान्डे, नीलम, सरिता के द्वारा महिला चौपाल का आयोजन किया गया।

जिसमें ग्राम सभा गोहदा की बच्चियों एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के बारे मे सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1090 विमन पावर हेल्प लाइन,1930 साइबर अपराध हेल्प लाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में बिस्तार पुर्वक बताया गया। इस चौपाल के दौरान नगसर थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक बृजमोहन, महिला पुलिस कर्मी सुजाता पान्डे , नीलम, सरिता,सहायक पंचायत और ग्राम प्रधान नीता सिंह के अलावा सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात कारणों से लगी आग, जलकर सब कुछ हुआ खाक
Next: 60 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.