Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बहुप्रतिष्ठित आई.आई.टी. जे.ई.ई. एडवांस 2023 की परीक्षा में सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फहराया परचम

ब्यूरो 19-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230619-WA0017

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान सनशाइन पब्लिक स्कूल के 3 छात्रों ने बहुप्रतिष्ठित आई.आई.टी. जे.ई.ई. एडवांस 2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस सफलता से गदगद विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह सहित विद्यालय परिवार के सभी लोगों ने आई.आई.टी.जे.ई.ई. एडवांस 2023 में सफल छात्र ओम जी सिंह, पवन कुमार और अनुपम सिंह का विद्यालय प्रांगण में सोमवार को माल्यापर्ण कर स्वागत किया तथा सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि ओम जी सिंह की आल इण्डिया रैकिंग 758 है। ओम जी सिंह ने यह सफलता सामान्य वर्ग में ई डब्ल्यू एस केटेगरी में प्राप्त किया है। गत वर्ष नियमित छात्र के रूप में सनशाइन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत रहा और बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता के यह सफलता प्राप्त किया है। पवन कुमार को आई.आई.टी.जे.ई.ई. एडवांस 2023 में आल इण्डिया रैंकिंग 2138 प्राप्त हुई है। पिछडे वर्ग के एनसीएल केटेगरी में इन्हें सफलता प्राप्त हुई है। अनुपम सिंह को आई.आई.टी.जे.ई.ई. एडवांस 2023 में आल इण्डिया रैंकिंग 5048 प्राप्त हुआ है। अनुपम सिंह सनशाइन पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2023 का नियमित छात्र रहते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा घोषित बारहवी बोर्ड परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में विज्ञान वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया था। इस विद्यालय के छात्र व छात्राओं को आई.आई.टी.जे.ई.ई. एडवांस और नीट जैसी बहुप्रतिष्ठत परीक्षाओं में विगत कई वर्षो से लगातार सफलता मिल रही है। उक्त मौके पर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, एच.ओ.डी. प्राइमरी विंग पूजा सिंह व विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सम्पन्न कराने हेतु हुई बैठक
Next: अनिश्चित कालीन न्यायिक कार्य से विरत रहेगें अधिवक्ता

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.