गाजीपुर 20 जून, 2023 (सू0वि0)। मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि जनपद में 10.08.2023 से 27.08.2023 तक आई0डी0ए0 कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमें एक वर्ष से अधिक आयु वर्ग की जनसंख्या का ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (आशा/आंगनबाड़ी) के माध्यम से घर-घर जाकर फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जायेगा।
जनपद मेे आई0डी0ए0 2023-24 के सफल संचालन हेतु स्वयं सेवी संस्था पी0सी0आई0 द्वारा निम्नानुसार जिला समन्वयक के रूप में नामित किया गया है-जिसमें जिला समन्वयक को-आर्डिनेटर रामकृष्ण वर्मा मो0न0-8009580053 है। उन्होने जनपद के समस्त ब्लाको/शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद के समस्त विभागों/शहरी क्षेत्र/ग्रामीण क्षे/स्कूल/मदरसों/एन0जी0ओ0 से समन्वय स्थापित करते हुए बी0सी0पी0एम0 के सम्पर्क कर ब्लॉक स्तरीय माइक्रोप्लान व टेªनिंग कराने में सहयोग करना सुनिश्चित करें व प्रतिदिन कृत कार्यवाही से कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी को अवगत कराये।