Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 का हुआ भव्य कार्यक्रम

ब्यूरो 21-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230621-WA0025

गाजीपुर 21 जून, 2023 (सू0वि0)। जनपद के विभिन्न भागों में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस ‘‘हर घर आंगन योग‘‘ भव्य रूप मनाया गया। वृहस्पतिवार को जनपद में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ नवम् अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।

जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 जयंत कुमार ने किया।
जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह,, समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, के अलावा कुल लगभग चार हजार लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियों ने आशिर्वाद के रूप में दिया है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को न केवल वैश्विक रूप दिया अपितु जन-जन के जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में भी मदद की, इस दिवस की महत्ता की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया गया।
उन्होने कहा कि  उपभोक्तावादी समाज में जब व्यक्ति ने अपने आपको प्रतियोगी के बजाय प्रतिस्पर्धी बना लिया हो और अपने जीवन को यन्त्रवत ढाल लिया हो ऐसी स्थिति में उसके जीवन में निराशा, अवसाद और बीमारियां लगातार घर करती जा रही है, उन्होने कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है, इसका श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी को जाता है, हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच का दायरा इतना विस्तृत है कि उन्होंने मानवीय पहलू पर विचार करने के उपरान्त ही योग दिवस की शुरूआत की, उन्होंने बताया है कि योग से मानव किस तरह से अपने जीवन को सुरक्षित रख सकता है, आज के विषम परिस्थितियों में जब आदमी की सोच बदल गयी है, खान-पान बदल गया है, रहन-सहन बदल गया है, इस भौतिकता के युग में हम पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं, जो जीवन के लिए अत्यन्त घातक है, योग दिवस हमे बतलाता है कि व्यक्ति को सूर्यादय के पूर्व उठना चाहिए, नियम, संयम को अपने जीवन में अत्यधिक महत्व देना चाहिए तभी व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि जनपद मे आज नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भव्यता के साथ मनाया जा रहा है उन्होने जनपद मे योग दिवस के अवसर पर अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन चर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करे। करे योग रहे निरोग।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक रूद्र तिवारी, नम्रता तिवारी, एवं अन्य प्रशिक्षक ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला दिब्यांगजन संशक्तिकरण अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रातः 6ः00 बजे से नेहरू युवा केन्द्र प्रशिक्षको के द्वारा विभिन्न विकास खण्डो पर योगाभ्यास कर विभिन्न जानकारी दी गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हाई रिस्क गांव में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय-सीडीओ
Next: उर्वरकों की बिक्री कृषकों में निर्धारित मूल्य पर ही किया जाय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.