Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हौसला बुलन्द चोरों ने लाखों का माल किया पार

ब्यूरो 23-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित वार्ड नं० 5 निवासी संदीप जायसवाल के घर गुरुवार को चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी सहित आभूषण लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

तहरीर के अनुसार संदीप जायसवाल पूरे परिवार के साथ बृहस्पतिवार को शादी में महाराजगंज गाजीपुर गये हुए थे। रात्री करीब 2:40 बजे शादी से लौटने के उपरांत घर आए तो घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था तथा आलमारी में रखे नगद ₹40000 हजार रुपए, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की सिकड़ी, चार चांदी के पायल सहित लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गये। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हौसला बुलन्द चोरों का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुआ है। घटना की जाँच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एन एच 124 सी को किया जाम
Next: आई0टी0आई0 में प्रशिक्षार्थियों के अधिक से अधिक प्रवेश हेतु चलाया जायेगा अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.