Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित

ब्यूरो 23-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 23 जून, 2023 (सू0वि0)। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित की जा रही है।

इसमें ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट (10 $2) उत्तीर्ण होगें एवं उनकी वार्षिक आय रू0 1,00,000=00 (धनराशि रू0 एक लाख) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रत्रृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा। संशोधित समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 22 जून, 2023 से 07 जुलाई, 2023 तक आवेदन किया जायेगा।
ऑनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों (आय एवं जाति प्रमाण पत्र जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाईट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति) स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में विलम्बतम् दिनांक 07 जुलाई, 2023 तक सायं 05रू00 बजे तक जमा किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोबाइल रैपिड रिस्पांस टीम को त्वरित कार्यवाही हेतु किया गया गठित
Next: सघन चेकिंग अभियान से मचा हड़कम्प, 7 पर दर्ज हुआ मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.