Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला में 56 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड में हुआ चयन

ब्यूरो 30-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 30 जून, 2023 (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के तत्वाधान में विधान सभा सैदपुर के अन्तर्गत राजीकीय आई0टी0आई, गौरा गोरखा, सैदपुर, गाजीपुर के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं क्वीस क्राप लि0 बैगलुरू से ऐमाजॉन तथा टाटा ग्रुप, टीम लीज सर्विसेज, ब्राइट फ्यूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 एवं वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब रिपेयर, गाजीपुर द्वारा सेल्स मैनेजर, फील्ड आफीसर, टेक्नीशियन, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 120 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 56 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर (SIIC ), वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 84 अभ्यर्थियों का SIIC  वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 15 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 06 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु SIIC वाराणसी सेन्टर पर कॉल किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गॉव आते ही ग्रामीणों की आखें हुई नम
Next: जनपद में दस अगस्त से सर्वजन दवा वितरण (एमडीए) कार्यक्रम किया जायेगा संचालित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.