Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वन व पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा-क्षेत्रीय वन अधिकारी

ब्यूरो 01-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230701-WA0039~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगीरथपुर में सोमवार को पर्यावरण संतुलन कायम रखने के साथ ही धरा को हरा-भरा बनाने के लिए शासन के निर्देश पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधरोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों से प्रति वर्ष पौधा रोपित करने की अपील करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित कर मानव जीवन को सफल बनाने के लिए पौधरोपण अतिआवश्यक है। वन राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक प्रगति में भागीदारी करते हैं। वन व वृक्ष ऊर्जा के अक्षय स्त्रोत हैं। वन महोत्सव की शुरुआत 1960 में हुई थी। शासन के निर्देश पर एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ कर पौधरोपण कर सके। वन व पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तभी कल सुरक्षित रह सकता है। पौधे हमारे अंदर स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा पैदा करते हैं। उक्त मौके पर वन दरोगा रविकांत यादव, अशोक कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंट से महिला की हुई मौत
Next: आप कार्यकर्ताओं ने निकाला लालटेन जुलूस

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.